फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निक किर्गियोस ने गुस्से में कोर्ट पर पटका रैकेट, बाल-बाल बचा बॉल ब्वॉय, मांगी माफी

Sat, 19 Mar 2022 07:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस अपने खेल से ज्यादा अलग अंदाज और अजीब हरकतों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। किर्गियोस अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं कि विवाद खड़ा हो जाता है। एक बार फिर से वे गलत कारणों से चर्चा में हैं।
विज्ञापन
निक किर्गियोस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस अपने खेल से ज्यादा अलग अंदाज और अजीब हरकतों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। किर्गियोस अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं कि विवाद खड़ा हो जाता है। एक बार फिर से वे गलत कारणों से चर्चा में हैं। इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में उन्हें राफेल नडाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी आलोचना करने लगे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, तीन सेट तक चले रोमांचक मैच में हारने के बाद किर्गियोस को बहुत ज्यादा गुस्सा आया। इसी गुस्से में उन्होंने रैकेट को कोर्ट पर पटक दिया। रैकेट दूर खड़े बॉल ब्वॉय की ओर चला गया। उसने किसी तरह खुद को बचा लिया। रैकेट उस बॉल ब्वॉय के बगल में जा गिरा। इसके बाद किर्गियोस की आलोचना लोग करने लगे। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया।



किर्गियोस को हराने के बाद राफेल नडाल ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि एटीपी को इन हरकतों पर रोक लगानी चाहिए। इस घटना के बाद किर्गियोस को भी अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने बॉल ब्वॉय तेई पार्क को मैसेज किया और माफी मांगी। तेई पार्क के साथ हुई बातचीत को किर्गियोस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन




किर्गियोस ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- मैच के दौरान हुई घटना के बाद उन्होंने एक नया दोस्त बनाया है। निक ने कहा कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन हम खुद को बेहतर करने का प्रयास कर सकते हैं। तेई पार्क ने किर्गियोस को माफी दे दी है। पार्क को किर्गियोस एक रैकेट उपहार में देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें