अपने जमाने के मशहूर मुक्केबाज और करोड़ों युवाओ के दिलों की धड़कन माइक टायसन रिंग में वापसी को तैयार हैं। 54 वर्षीय माइक के बारे में कहा जाता था कि वह पूरी दुनिया के सबसे खराब इंसान हैं, जिन्होंने अपने रास्ते में आने वाले सभी लोगों को खौफजदा कर रखा था। अब इस बॉक्सर ने गुरुवार को वापसी का एलान कर दिया।