फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई एलपीजीए कार्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी वाणी कपूर

Fri, 01 Feb 2019 08:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणी कपूर ऑस्ट्रेलियाई महिला पीजीए टूर (एलपीजीए) का कार्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय गोल्फर बन गई हैं। वाणी ने बलारत गोल्फ क्लब में खेले गए पहले क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 71, 78 और 69 का कार्ड खेला । वह दो ओवर 218 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर रही। 

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें से शीर्ष 20 को ऑस्ट्रेलियाई एलपीजीए में खेलने का मौका मिलेगा। क्वालीफाइंग मुकाबले में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ियों में दीक्षा डागर संयुक्त रूप 30 वें, आस्था मदान संयुक्त 37वें और रिधिमा दिलावरी संयुक्त रूप से 57 वें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें