मर्सिडीज के ड्राइवर वाल्टेरी बोटास ने टीम के अपने साथी और पांच बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन का पछाड़कर अजरबैजान ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस का खिताब जीत लिया। साथ ही ड्राइवर चैंपियनशिप तालिका में भी बोटास (87) ने हैमिल्टन (86) पर एक अंक की बढ़त बना ली है।
बोटास 1:31:52.942 सेकंड के समय के साथ विजेता बने। यह उनकी इस सत्र की चार रेसों में दूसरी जीत है। फेरारी के सबेस्टियन वीटल तीसरे, रेडबुल के मैक्स वेर्स्टापन चौथे और फेरारी के चार्ल्स पांचवें स्थान पर रहे।