फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसपीजीए : इयान पॉल्टर और मार्क हुबार्ड संयुक्त बढ़त पर

Fri, 19 Jun 2020 03:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इंग्लैंड के इयान पॉल्टर ने बर्डी की बारिश के बीच सात बर्डी जमाई जिससे वह आरबीसी हैरिटेज यूएसपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद अमेरिका के मार्क हुबार्ड के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। पॉल्टर और हुबार्ड दोनों ने सात अंडर पार 74 का स्कोर बनाया। पॉल्टर ने 17वें होल में 31 फुट दूरी से बर्डी बनायी जिससे वह संयुक्त बढ़त हासिल करने में सफल रहे। 

विज्ञापन


पॉल्टर ने बाद में कहा, 'मुझे यहां आकर गोल्फ खेलना हमेशा पसंद रहा है।' आरबीसी हैरिटेज टूर्नामेंट अप्रैल में मास्टर्स के बाद खेला जाता है लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। यह पीजीए टूर में वापसी के बाद खेला जा रहा दूसरा टूर्नामेंट है। 

तीन बार के मेजर चैंपियन जोर्डन स्पीथ ने आठ बर्डी जमाई लेकिन इस बीच उन्होंने 12वें होल में ट्रिपल बोगी भी की। दसवें होल से शुरुआत करने वाले स्पीथ ने अंतिम नौ होल में सात बर्डी बनाकर वापसी की और आखिर में पांच अंडर का स्कोर बनाया। 
विज्ञापन


अन्य गोल्फरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कुल सात खिलाड़ी छह अंडर 65 जबकि छह अन्य ने पांच अंडर 66 का स्कोर बनाया। कोलंबिया के सेबेस्टियन मुनोज, नार्वे के विक्टर होवलैंड, दक्षिण अफ्रीका के डायलान फ्रिटेली तथा अमेरिका के बेब सिम्पसन, माइकल थाम्पसन, ब्राइस गार्ने और रियान पामर छह अंडर 65 के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें