फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 के बाद 200 मीटर में भी बोल्ट ने लगाई गोल्डन हैट्रिक

Fri, 19 Aug 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उसने बोल्ट - फोटो : PTI
विज्ञापन
फर्राटा किंग जमैका के उसेन बोल्ट ने लगातार तीसरे ओलंपिक में 200 मीटर रेस का स्वर्ण जीतकर नया इतिहास लिख दिया। चंद रोज पहले बोल्ट ने सौ मीटर में ऐसी ही गोल्डन हैट्रिक की थी।
विज्ञापन


दो सौ मीटर में 29 साल के बोल्ट ने 19.78 सेकेंड का समय निकाला। कनाडा के आंद्रे डि ग्रास ने 20.02 सेकेंड के साथ रजत और फ्रांस के क्रिस्टोफी लेमेटरे (20.12) तीसरे स्थान पर रहे।

बोल्ट अब रियो में ट्रिपल-ट्रिपल यानी तीसरे ओलंपिक में अपने तीसरे गोल्ड के लक्ष्य से महज एक स्वर्ण पदक दूर हैं। अब उन्हें चार गुणा सौ मीटर रिले में हिस्सा लेना है।
विज्ञापन


पिछले दो ओलंपिक (बीजिंग और लंदन) से बोल्ट सौ मीटर, दो सौ मीटर और चार गुणा सौ मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतते रहे हैं।
विज्ञापन

अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए बोल्ट 

उसेन बोल्ट - फोटो : getty

दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ने ओलंपिक में अपना आठवां स्वर्ण पदक जीतते हुए 19.78 सेकेंड का समय निकाला लेकिन वह 19.19 सेकेंड के अपने विश्व रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। जबकि दो सौ मीटर में उन्हें तैयारी के लिए अच्छा समय मिला था।

इससे पहले सौ मीटर में कम समय निकालने पर उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल के बीच ज्यादा अंतराल न होने का शिकवा किया था। बोल्ट ने सोमवार को 9.81 सेकेंड के साथ यह ऐतिहासिक स्वर्ण जीता। अमेरिका के जस्टिन गैटलिन (9.89) के साथ दूसरे और कनाडा के आंद्रे द ग्रास (9.91 सेकेंड) के साथ कांस्य पदक जीता था। बीजिंग ओलंपिक में बोल्ट ने 9.69 और लंदन ओलंपिक में बोल्ट ने 9.63 सेकेंड का समय निकालकर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। बोल्ट के नाम ही 100 मीटर का विश्व रिकॉर्ड (9.58) है। 

दो सौ मीटर रेस जीतने के बाद बोल्ट ने कहा भी कि वह और तेज दौड़ना चाहते थे लेकिन विश्व रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल था। मेरी टांगे जवाब देने लगी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें