फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस ओपन: अल्काराज क्वार्टर-फाइनल में हारे, बेन शेल्टन ने कड़े मुकाबले में हराया; पेगुला का सामना सबालेंका से

Wed, 09 Sep 2026 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

यूएस ओपन 2026 के क्वार्टरफाइनल में कार्लोस अल्काराज और बेन शेल्टन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शेल्टन ने जीत हासिल की। शेल्टन का अब सेमीफाइनल में टियाफो से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
शेल्टन और अल्काराज - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस ओपन का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रैंडस्लैम में फिलहाल न्यूयॉर्क के आर्थल ऐश स्टेडियम में दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्काराज का मुकाबला अमेरिका के आठवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन से हुआ। क्वार्टर फाइनल के इस मैच में शेल्टन ने कड़े मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज को 6-7, 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 (टाई ब्रेक में 10-7) से हरा दिया। वहीं, महिला एकल में जेसिका पेगुला का सामना सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका से होगा।
विज्ञापन


अल्काराज-शेल्टन ने दिखाया जबरदस्त खेल
पहला सेट टाई ब्रेक में अल्काराज ने जीता था। वहीं, दूसरे सेट में शेल्टन ने जबरदस्त वापसी की और 6-1 से सेट अपने नाम किया। फिर तीसरे सेट में भी शेल्टन ने 6-3 से आसानी से जीत दर्ज की। फिर चौथे सेट में अल्काराज ने जबरदस्त वापसी करते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। पांचवां और निर्णायक सेट 6-6 की बराबरी पर पहुंचा और टाई ब्रेक में गया। टाई ब्रेक में शेल्टन ने 10-7 से जीत हासिल की। यह मुकाबला करीब साढ़े चार घंटे के आसपास चला।

अब सेमीफाइनल में शेल्टन का सामना फ्रांसिस टियाफो से होगा। टियाफो ने चार घंटे 38 मिनट चले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मिशेलसन को 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6(10-6) से हराया था। 
विज्ञापन

बेन शेल्टन का यूएस ओपन 2026 में सफर
 
  • शेल्टन ने पहले राउंड में ग्रीक्सपूअर को 1-6, 6-1, 7-6, 6-2 से हराया था।
  • फिर दूसरे राउंड के मुकाबले में शेल्टन ने हुर्काज पर 6-3, 5-7, 7-6, 7-5 से जीत दर्ज की थी।
  • तीसरे राउंड में शेल्टन ने शापोवलोव के खिलाफ 7-6, 6-7, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की थी।
  • राउंड ऑफ 16 में शेल्टन ने सितसिपास को 6-2, 6-3, 6-4 से हराया था।
  • क्वार्टर फाइनल में शेल्टन ने अल्काराज को कड़े मुकाबले में 6-7, 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 से शिकस्त दी।

23 साल के शेल्टन अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। वह 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2023 यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुए थे, जो उनका अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

अल्काराज का यूएस ओपन 2026 में सफर
 
  • अल्काराज ने पहले राउंड के मुकाबले में सैफुउल्लीन को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया था।
  • इसके बाद दूसरे राउंड में अल्काराज ने 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की थी।
  • तीसरे राउंड के मुकाबले में अल्काराज ने वाईबी वू को 6-3, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी थी।
  • राउंड ऑफ 16 का मुकाबला अल्काराज ने टॉमी पॉल के खिलाफ 6-4, 6-3, 6-4 से अपने नाम किया था।
  • क्वार्टर फाइनल में अल्काराज बेन शेल्टन से 7-6, 1-6, 3-6, 6-1, 6-7 से हार गए। 

23 साल के अल्काराज की नजर आठवां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर थी, लेकिन अब उनका इंतजार बढ़ गया है। उन्होंने अब तक एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2026), दो बार फ्रेंच ओपन (2024, 2025), दो बार विंबलडन (2023, 2024) और दो बार यूएस ओपन (2022, 2025) का खिताब जीता है। 
विज्ञापन

सबालेंका और पेगुला - फोटो : Twitter
पेगुला का सेमीफाइनल में सामना सबालेंका से
यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला ने शानदार वापसी करते हुए हमवतन एमा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया। दो घंटे 21 मिनट चले मुकाबले में एक सेट से पिछड़ने के बाद पेगुला ने लगातार दो सेट जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह यूएस ओपन में उनका लगातार तीसरा सेमीफाइनल और किसी ग्रैंड स्लैम में चौथा अंतिम-चार चरण है। अब उनका सामना दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी और दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका से होगा। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को कड़े मुकाबले में 7-6(1), 3-6, 7-6(7) से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें