फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी: यूपी के 'योद्धा' ने करीबी मुकाबले में यू मुंबा को 34-32 से हराया

Sat, 22 Dec 2018 11:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
विज्ञापन

प्रशांत कुमार राय ने अंतिम क्षणों में रेड से दो अंक जुटाकर प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा को यू मुंबा पर 34-32 से जीत दिला दी। इस जीत के साथ यूपी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। प्रशांन ने रेड से आठ अंक जुटाए। 

विज्ञापन


सचिन कुमार ने छह टैकल प्वाइंट लिए। मुंबई फ्रेंचाइजी को हार के साथ यह झटका भी लगा कि उसके खिलाड़ी सिद्धार्थ देसाई और रोहित राना चोटिल भी हो गए। यूपी योद्धा ने 13 वें मिनट में ऑलआउट के साथ 14-8 की बढ़त बना ली थी। 

पहले हाफ के समय यूपी की टीम 18-15 से बढ़त पर थी। हालांकि 23वें मिनट में मुंबा ने ऑलआउट के जरिए 23-23 की बराबरी पा ली थी। अगले दस मिनट कांटे की टक्कर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने गत चैंपियन पटना पायरेट्स को 39-23 को हराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें