फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी योद्धा ने बंगाल वारियर्स को हराया

Mon, 02 Sep 2019 12:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी योद्धा vs बेंगलुरु बुल्स - फोटो : social media
विज्ञापन

यूपी योद्धा ने शानदार रक्षात्मक खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग में रविवार को यहां करीबी मुकाबले में बंगाल वारियर्स को 32-29 से शिकस्त दी। यूपी योद्धा की जीत के नायक नीतीश कुमार रहे जिन्होंने पांच टैकल अंक सहित कुल सात अंक बनाए।टीम के लिए श्रीकांत जाधव ने सबसे ज्यादा नौ रेड अंक जुटाए। 

विज्ञापन


लय में चल रही बंगाल की टीम ने अच्छी शुरूआत करते हुए तीन मिनट में तीन अंक बनाए, लेकिन मध्यांतर के समय यूपी योद्धा ने स्कोर 12-13 कर दिया। मध्यांतर के बाद यूपी योद्धा ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया और तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज बंगाल के रेडरों को परेशान किया। 
विज्ञापन

इस जीत के बाद यूपी योद्धा की टीम तालिका में सातवें स्थान पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें