फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनसन की हुई चांदी, 1500 मी में तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड, विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई 

Sun, 01 Sep 2019 09:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिनसन जॉनसन - फोटो : social media
विज्ञापन

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जॉनसन ने रविवार को आईएसटीएएफ बर्लिन प्रतियोगिता में 1500 मीटर में रजत पदक जीता और साथ ही 1500 मीटर में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। जानसन ओलंपिक स्टेडियम में तीन मिनट 35 .24 सेकेंड के समय के साथ अमेरिका के जोशुआ थाम्पसन के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


जॉनसन ने तीन मिनट 37 . 86 सेकेंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया जो केरल के इस धावक ने पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बनाया था। उनके नाम पर 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकार्ड (एक मिनट 45 . 65 सेकेंड) भी है।

जॉनसन ने इस प्रदर्शन के साथ ही दोहा में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। विश्व चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग समय तीन मिनट 36.00 सेकेंड था।
विज्ञापन


जिनसन ने स्पर्धा के बाद कहा, 'मुझे नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद थी लेकिन मैंने रजत पदक जीतने की उम्मीद नहीं की थी। मैं अब आगे की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के कोलोराडो जाऊंगा और इसके बाद दोहा में विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लूंगा मैं बेहद खुश हूं लेकिन मेरा लक्ष्य तोक्यो 2020 में अच्छा प्रदर्शन करना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें