फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री ने 12 करोड़ की खेल परियोजनाओं की शुरुआत की, लद्दाख में बिछेगा सिंथेटिक ट्रैक

Tue, 15 Sep 2020 07:44 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खेल मंत्री किरन रिजीजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र सरकार ने इस पहाड़ी क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने की पहल करते हुए 12 करोड़ की खेल परियोजनाओं की सोमवार को शुरुआत की।

विज्ञापन


खेल मंत्री किरन रिजीजू ने लेह में लेहात ओपन स्टेडियम में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल का एस्ट्रो टर्फ बिछाने का उद्घाटन किया। ये दोनों काम 10.68 करोड़ रुपये की लागत से जनवरी 2021 तक पूरे कर लिए जाएंगे।


यही नहीं खेल मंत्री ने लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर की मौजूदगी में एनडीएस इंडोर स्टेडियम में 1.52 करोड़ रुपये की लागत से जिम्नेजियम हॉल का निर्माण कराने का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि लद्दाख में खेलों को बढ़ावा देने के लिए यहां का प्रशासन खेलों में अवार्ड और नौकरियां देने जैसी परंपरा शुरू कर सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें