फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions League 2022 Final Live Streaming: फाइनल में लिवरपूल से भिड़ेगी रियल मैड्रिड, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच

Sat, 28 May 2022 09:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

2018 में रियल मैड्रिड ने लिवरपूल को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उसने अब तक 13 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं, लिवरपूल की टीम छह बार जीती है। उसने 2019 में टॉटेनहम हॉटस्पर को हराकर पिछली बार खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
लिवरपूल बनाम रियल मैड्रिड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस लीग के फाइनल में स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड और इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल के बीच शनिवार रात मुकाबला होना है। दोनों टीमों चार साल बाद फाइनल में आमने-सामने होंगी। 2018 में रियल ने लिवरपूल को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उसने अब तक 13 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं, लिवरपूल की टीम छह बार जीती है। उसने 2019 में टॉटेनहम हॉटस्पर को हराकर पिछली बार खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन


रियल मैड्रिड ने फाइनल तक का सफर तय करने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। उसने पिछले दौर के मैचों में पीएसजी, चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी जैसे सर्वश्रेष्ठ क्लबों को हराया है। वहीं, लिवरपूल इंटर मिलान, बेनफिका और विलारियल जैसी टीमों को हराकर आसानी से फाइनल में पहुंची है। लिवरपूल ने इस सत्र में 62 में से 57 मैचों में स्कोर किया है। वहीं रियल मैड्रिड ने इस सत्र में 55 में से 45 मैचों में स्कोर किया है।

इस सीजन में लिवरपूल के छह नॉकआउट चरण खेलों में दूसरे हॉफ में 14 गोल किए हैं, जबकि पहले हॉफ में छह गोल किए हैं। वहीं रियल मैड्रिड के छह नॉकआउट चरण में पहले हॉफ में आठ की तुलना में दूसरे हॉफ में 15 गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल मैड्रिड और लिवरपूल के बीच यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल कब और किस समय शुरू होगा?

रियल मैड्रिड और लिवरपूल के बीच फाइनल 28 मई को रात 12:30 बजे शुरू होगा।

रियल मैड्रिड और लिवरपूल के बीच यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल कहां होगा?

यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित नेशनल स्टेडियम में होगा।

रियल मैड्रिड और लिवरपूल के बीच यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल को टीवी पर कैसे देखें?

रियल मैड्रिड और लिवरपूल के बीच फाइनल का सीधा प्रसारण सोनी टेन 2/एचडी और सोनी सिक्स/एचडी पर किया जाएगा।

रियल मैड्रिड और लिवरपूल के बीच यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल को सोनी लिव ऐप पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें