फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions League Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे 167 करोड़ रुपये, जानें किसे मिलेंगे कितने पैसे

Sat, 28 May 2022 08:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

चैंपियंस लीग के ग्रुप राउंड में ही पहुंचने वाली कई टीमों की किस्मत बदल जाती है। छोटे क्लब इस स्तर तक पहुंच कर मोटी राशि घर ले जाते हैं। इस टूर्नामेंट में इनामी राशि क्लब के प्रदर्शन पर निर्भर है।
विज्ञापन
लिवरपूल बनाम रियल मैड्रिड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में लिवरपूल और रियल मैड्रिड की टीमें आमने-सामने होंगी। मैड्रिड 14वीं और लिवरपूल सातवीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने उतरेगी। यूरोप के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट में पैसों की बारिश होती है। इस बार फाइनल जीतने वाली टीम को 20 मिलियन यूरो (करीब 167 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। दोनों टीमो की नजर इस बड़ी इनामी राशि पर होगी।
विज्ञापन


चैंपियंस लीग के ग्रुप राउंड में ही पहुंचने वाली कई टीमों की किस्मत बदल जाती है। छोटे क्लब इस स्तर तक पहुंच कर मोटी राशि घर ले जाते हैं। इस टूर्नामेंट में इनामी राशि क्लब के प्रदर्शन पर निर्भर है। ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने वाली टीम को ज्यादा राशि मिलती है। फुटबॉल प्रशंसक हमेशा यह जानना चाहते हैं कि सीजन में किस टीम को कितने पैसे मिले। किसने इनामी राशि में बाजी मारी।

चैंपियंस लीग में इनामी राशि
स्थान प्राइज मनी प्राइज मनी रुपये में
विजेता 20 मिलियन यूरो करीब 167 करोड़
उप-विजेता 15.5 मिलियन यूरो करीब 129 करोड़
सेमीफाइनल 12.5 मिलियन यूरो करीब 104 करोड़
क्वार्टरफाइनल 10.6 मिलियन यूरो करीब 88 करोड़
प्री-क्वार्टरफाइनल 9.9 मिलियन यूरो करीब 82 करोड़
ग्रुप-राउंड विजेता 2.8 मिलियन यूरो करीब 23 करोड़
ग्रुप-राउंड ड्रॉ 9,30,000 यूरो करीब 7.75 करोड़
(गोल डॉट कॉम के मुताबिक)
विज्ञापन


लिवरपूल और रियल मैड्रिड की टीमों चार साल बाद फाइनल में आमने-सामने होंगी। 2018 में रियल ने लिवरपूल को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उसने अब तक 13 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं, लिवरपूल की टीम छह बार जीती है। उसने 2019 में टॉटेनहम हॉटस्पर को हराकर पिछली बार खिताब अपने नाम किया था।

रियल मैड्रिड ने फाइनल तक का सफर तय करने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। उसने पिछले दौर के मैचों में पीएसजी, चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी जैसे सर्वश्रेष्ठ क्लबों को हराया है। वहीं, लिवरपूल इंटर मिलान, बेनफिका और विलारियल जैसी टीमों को हराकर आसानी से फाइनल में पहुंची है। लिवरपूल ने इस सत्र में 62 में से 57 मैचों में स्कोर किया है। वहीं रियल मैड्रिड ने इस सत्र में 55 में से 45 मैचों में स्कोर किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें