फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U20 Football WC: इस्राइल ने अंडर-20 विश्व कप फुटबॉल में किया उलटफेर, ब्राजील को 3-2 से हराया

Sun, 04 Jun 2023 10:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयरस

सार

इटली की टीम भी अंतिम चार में पहुंच गई हैं, उसने कोलंबिया को 3-1 से हराया। इटली की टक्कर नाइजीरिया और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगी।
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की फुटबाल टीम सेन जुआन में चल रहे अंडर-20 विश्व कप में खिताब की दावेदार ब्राजील को 3-2 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। मैच अतिरिक्त समय तक गया। पहला हाफ गोलरहित रहा था लेकिन उसके बाद मार्काेस ने ब्राजील के लिए गोल किया और इस्राइल के अनान ने स्कोर 1-1 कर दिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त समय के पहले मिनट में मैथायस ने ब्राजील को फिर आगे किया लेकिन हमजा शिबी ने दो मिनट बाद 2-2 कर दिया। डोर डेविड अतिरिक्त समय के इंजरी टाइम में निर्णायक गोल कर दिया। इस जीत के साथ इस्राइल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई जहां उसका सामना उरुग्वे और अमेरिका के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

इटली की टीम भी अंतिम चार में पहुंच गई हैं, उसने कोलंबिया को 3-1 से हराया। इटली की टक्कर नाइजीरिया और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें