यू मुंबा ने शनिवार को प्रो कबड्डी लीग के 46वें मुकाबले में पुणेरी पलटन पर शानदार जीत दर्ज की। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में यू मुंबा ने पुणेरी पलटन को 31-22 से हराया। इस जीत के साथ यू मुंबा 34 अंकों के साथ जोन ए में दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, हार के बावजूद भी पुणेरी पलटन 37 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है।
इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से अभिषेक सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुरेंदर सिंह 14 टैकल में 8 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पुणेरी पलटन की तरफ से अक्षय जाधव ने 11 रेड में 5 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर जी वी मोरे ने 2 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में पुणेरी पलटन दो बार ऑलआउट हुई। यू मुंबा को 14 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पुणेरी पलटन को 7 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
लाइव मैच का रोमांचः-
-यू मुंबा ने पुणेरी पलटन को 31-22 से हराया
-फुलटाइम
-इस मुकाबले को खत्म होने में केवल 5 मिनट का समय बचा है।
-पुणेरी पलटन दूसरी बार ऑलआउट, यू मुंबा 29-18 से आगे।
-पुणेरी पलटन का यह पांचवा सुपर टैकल, यू मुंबा 22-18 से आगे।
-लगातार पुणेरी पलटन को मिल रहा सुपर टैकल का फायदा, यह पुणेरी पलटन का चौथा सुपर टैकल था।
-दोनों टीमों के बीच 6 प्वाइंट्स का फासला, यू मुंबा 21-14 से आगे।
-दूसरे हाफ के बाद वापसी की ओर पुणेरी पलटन।
-पुणेरी पलटन को मिला सुपर टैकल का फायदा, मिला 2 प्वाइंट।
-दूसरे हाफ का खेल शुरू।
-स्कोर- यू मुंबा 19 : पुणेरी पलटन 10
हाफ टाइम
-शुरुआत में दोनों टीमें बराबरी पर चल रहे थे, लेकिन यू मुंबा ने पुणेरी पलटन को ऑलआउट किया और उसके बाद प्वाइंट्स बटोरते चले गए।
-दोनों टीमों के बीच 10 प्वाइंट्स का फासला, यू मुंबा 19-9 से आगे।
-यू मुंबा के खिलाड़ी फजल अत्राचली को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
-यू मुंबा की शानदार शुरुआत, पहले 10 मिनट में दिखाया बेहतर खेल।
-पुनेरी पलटन की टीम ऑलआउट। यू मुंबा 14-6 से आगे।
-पुणेरी पलटन को मिला सुपरटैकल का फायदा, मिला एक्सट्रा प्वाइंट। स्कोर- यू मुंबा 5: पुणेरी पलटन 3
-यू मुंबा की शानदार शुरुआत, मुकाबले में 4-1 से आगे।
-पुणेरी पलटन को मिला पहला प्वाइंट्स।
-इस मुकाबले में पुणेरी पलटन को नितिन तोमर तो यूं मुंबा को सिद्धार्थ देसाई की कमी खलेगी।
-यू मुंबा ने जीता टॉस।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।