यू मुंबा ने बुधवार को प्रो कबड्डी 2018 के 63वें मुकाबले में अपना जलवा बरकरार रखते हुए शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को 32-29 से रौंदा।
इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से दर्शन कादियान ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुरेंद्र सिंह 9 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बेंगलुरु बुल्स की तरफ से पवन सेहरावत ने 12 रेड में 8 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर संदीप ने 5 टैकल में 2 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में यू मुंबा को 14 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बेंगलुरु को 21 रेड प्वाइंट्स, 4 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।