फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद टीटी खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, आज शिविर में जुड़ेंगे कमल

Thu, 29 Oct 2020 08:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेबल टेनिस - फोटो : social media
विज्ञापन

अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लक्ष्य के साथ भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने लगभग सात महीने के बाद बुधवार को सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास शुरू कर दिया। अभी नौ खिलाड़ी जुड़े हैं। यह शिविर 42 दिन तक चलेगा और नौ दिसंबर को समाप्त होगा। इसमें भाग लेने के लिए 11 खिलाड़ियों ने सहमति जताई थी। राष्ट्रमंडल खेलों में चार बार के स्वर्ण पदक विजेता अचंता शरत कमल और अनुषा कुटुंबले बृहस्पतिवार को शिविर से जुड़ेंगे। जी साथियान और हरमीत देसाई अभी यूरोप में अभ्यास कर रहे हैं और वहां लीग में खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें