खेलों के महाकुंभ में आजादी के बाद से एक भी पदक नहीं जीत पाए भारत के एथलीट शुक्रवार से ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इस बार भी 116 से चले आ रहे पदक का अकाल खत्म होने की संभावना कम है।
भारत का 34 सदस्यीय दल यहां प्रभावशाली प्रदर्शन के जरिए रियो टिकट हासिल करने में सफल हुआ है जिनसे कम से कम फाइनल में पहुंचने की उम्मीद तो की ही जा सकती है।
अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा भारतीय अभियान की है। गत राष्ट्रमंडल चैंपियन गौड़ा लंदन ओलंपिक में फाइनल में पहुंचे थे लेकिन आठवें स्थान पर रहे थे।
अमेरिका में रहने वाले विकास गौड़ा अपने अंतिम ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। उनकी कंधे की चोट थोड़ी चिंताजनक है। देखना होगा कि वह अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन 66.28 पीछे छोड़ पाते हैं कि नहीं।
26 साल बाद किसी फर्राटा रेस में दौड़ेगा भारत
रियो ओलंपिक
- फोटो : getty
लंबी दूरी की दौड़ में रूसी कोच निकोलाई स्नेसारेव के तीन शिष्याओं ओपी जैशा, सुधा सिंह और ललिता बब्बर पर निगाहें होंगी। स्टीपलचेस में सुधा (9:26.55), ललिता (9:27.09) क्वालीफायर्स में क्रमश: 17वें और 18वें स्थान पर रहीं।
जैशा और कविता राउत मैराथन में भाग लेंगी और उनका लक्ष्य दो घंटे तीस मिनट का रिकॉर्ड तोड़ने का होगा। भारत की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम से भी अंतिम आठ में पहुंचने की उम्मीद रहेगी। पैदल चाल में भारत के छह एथलीट हिस्सा लेंगे जिनमें 20 किमी में मनीष सिंह रावत, गुरप्रीत सिंह और गणपति के चौंकाना वाला नतीजा दे सकते हैं।
1900 में नार्मन प्रिचार्ड के रजत पदक के बाद से एथलेटिक्स में भारत ने ओलंपिक में कोई पदक नहीं जीता है।
महिला फर्राटा दौड़ में 1980 के बाद पहली बार दुतीचंद के रूप में कोई भारतीय महिला दौड़तीं नजर आएंगी। भारत के लिए इससे पहले 1980 में पीटी उषा ने मास्को ओलंपिक में सौ मीटर की रेस में हिस्सा लिया था। दुती के सामने पहली चुनौती सेमीफाइनल में पहुंचना रहेगी। पीटी उषा की शिष्या टिंटु लुका से 800 मीटर में अपना श्रेष्ठ देने की उम्मीद रहेगी।
तिहरी कूद और लंबी कूद के फाइनल में पहुंचे तो बड़ी बात होगी
तिहरी कूद खिलाड़ी रंजीत महेश्वरी दो महीने पहले इंडियन ग्रां प्री में 17.30 मीटर की छलांग लगा चुके हैं। केरल में जन्मे रंजीत बीजिंग 2008 और लंदन 2012 में फ्लॉप रहे थे। इस बार फाइनल में पहुंचने के लिए उनका कड़ा इम्तिहान होगा।
कजाखस्तान में 8.19 मीटर की छलांग लगाने वाले लंबी कूद के खिलाड़ी अंकित शर्मा के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। आगरा के पास पिन्हट गांव के रहने वाले अंकित ने 8.09 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। पिछले साल केरल में हुए राष्ट्रीय खेलों में आठ मीटर का मार्क पार करने वाले शर्मा ने साल की शुरुआत में दक्षिण एशियाई खेलों में पाकिस्तान के मोहम्मद उरफान का 27 साल पुराना 7.89 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं से पहले चढ़ा बोल्ट का बुखार
उसेन बोल्ट
- फोटो : getty
एथलेटिक्स स्पर्धाओं के शुरु होने से पहले रियो में जमैकाई धावक उसैन बोल्ट का बुखार चढ़ गया है। हर किसी की जुबान पर केवल बोल्ट का नाम है। बोल्ट इस बार लगातार तीसरी बार तीन ओलंपिक गोल्ड के लिए दौड़ते नज़र आएंगे। बोल्ट ने घोषणा की है कि वह 200 मीटर की दूरी 19 सेकेंड से कम समय में पूरी करना चाहते हैं।
शुक्रवार को रियो में एथलेटिक्स स्पर्धाएं शुरू हुईं। अगले दस दिनों तक एथलेटिक्स के 46 स्वर्ण सहित 138 पदकों के लिए खिलाड़ी संघर्ष करते दिखाई देंगे।