अब तक के टैली के मुताबिक, टोक्यो ओलंपिक के पदक तालिका में भारत 65वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, चीन 74 (34 गोल्ड, 24 रजत और 16 कांस्य) पदकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर अमेरिका है। इस देश के नाम 90 (29 गोल्ड, 34 रजत और 27 कांस्य) पदक दर्ज हैं जबकि तीसरे स्थान पर मेजबान जापान है। जापान के नाम 46 पदक दर्ज हैं, जिसमें 21 गोल्ड, 10 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, चौथे स्थान पर 40 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया (17 गोल्ड, 5 सिल्वर और 18 कांस्य) है। बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।