फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: यूगांडा का एथलीट जापान में ट्रेनिंग शिविर से हुआ लापता

Fri, 16 Jul 2021 07:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से पहले एक खिलाड़ी के लापता होने से खलबली मच गई है। यही नहीं आयोजकों और सरकार के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन
Tokyo Olympic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से पहले एक खिलाड़ी के लापता होने से खलबली मच गई है। यही नहीं आयोजकों और सरकार के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। दरअसल स्थानीय अधिकारी यूगांडा के एक एथलीट की तलाश कर रहे हें जो शुक्रवार से पश्चिमी जापान में लापता है। इससे कोरोना वायरस की चिंताओं के बीच जापान के आयोजकों की ओलंपिक प्रतिभागियों की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


शहर के अधिकारियों ने कहा कि यूगांडा की नौ सदस्यीय टीम ओसाका प्रांत के इजुमिसानो में ट्रेनिंग कर रही थी और 20 साल का यह खिलाड़ी उनके साथ ही था।

शहर के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को इस खिलाड़ी के लापता होने का पता तब चला जब उनकी लार की जांच का नमूना नहीं पहुंचा और उन्होंने होटल का कमरा खाली पाया। शुक्रवार को कोई ट्रेनिंग नहीं थी और उन्हें सुबह अपने कमरे में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें