फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: इतिहास रचने के बाद नीरज का पहला बयान, बोले- मेरी ट्रेनिंग ही मेरे लिए मोटिवेशन

Sat, 07 Aug 2021 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

जीत के बाद पहली बार नीरज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे हमेशा लगता था कि जब इतने सारे देश के खिलाड़ी जीतते हैं तो भारत के क्यों नहीं। मुझे खुशी है कि मैं ये कर पाया। अब मेरा लक्ष्य है 90 मीटर तक अपना भाला फेंकू।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेरे लिए मेरी ट्रेनिंग ही मोटिवेशन है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्होंने पहली बार प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'एक खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चीज है फोकस। लक्ष्य पर फोकस। मेडल और मैच आखिर में आते हैं। सबसे पहले आता है प्रशिक्षण और फोकस। ये दोनों ठीक हैं तो आप जरूर जीतोगे।' नीरज ने आगे कहा, 'मुझे हमेशा लगता था कि जब इतने सारे देश के खिलाड़ी जीतते हैं तो भारत के क्यों नहीं। मुझे खुशी है कि मैं ये कर पाया। अब मेरा लक्ष्य है 90 मीटर तक अपना भाला फेंकू।' उन्होंने आगे कहा, 'सकारात्मक सोच बड़ी चीज है। जब पिछले साल कोरोना के कारण ओलंपिक नहीं हुए तो निराश होने की बजाय मैंने सोचा कि मुझे तैयारी के लिए एक साल और मिल गया।' इससे पहले गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने कहा, 'विश्वास नहीं हो रहा। पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास अन्य खेलों में ओलंपिक का एक ही गोल्ड है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

87.58 मीटर का थ्रो फेंक रचा इतिहास

बता दें कि नीरज ने पहले प्रयास में 87.03 मीटर भाला फेंका था और वह शुरू से ही पहले स्थान पर चल रहे थे। वहीं, दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंका। यहीं उनका गोल्ड मेडल पक्का हो गया था। तीसरे प्रयास में वह 76.79 मीटर भाला ही फेंक पाए जबकि चौथे प्रयास में फाउल कर गए। उन्होंने छठे प्रयास में 84.24 मीटर भाला फेंका। मगर इससे पहले उनका गोल्ड मेडल पक्का हो गया था। नीरज ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले देश के पहले और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें