टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की शुरुआत जोरदार तरीके से हुई है। यहां दूसरे दिन ही भारत की झोली में पदक आ गया है। शनिवार को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया। 223 देशों के बीच भारत ने पदक तालिका में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
मीराबाई के रजत पदक जीतने के बाद भारत अब पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नाम अब एक मेडल हो चुका है। वहीं चीन के दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हो गए हैं जिसके साथ वह शीर्ष पर काबिज हो गया। इसके अलावा इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और रिपब्लिक ऑफ कोरिया एक-एक स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी हैं जो अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दूसरे दिन हालांकि भारत को अन्य खेलों में निराशा भी हाथ लगी और निशानेबाजी और तीरंदाजी जैसे खेलों का परिणाम अनुकूल नहीं रहा।