फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: अहम मुकाबले में पिस्टल ने दिया मनु भाकर को 'धोखा', टूटीं देशवासियों की उम्मीदें

Sun, 25 Jul 2021 10:09 AM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

 मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। इस अहम मुकाबले में स्टार शूटर मनु भाकर की पिस्टल ने भी साथ नहीं दिया। दूसरी सीरीज के बीच में मनु की पिस्टल के इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर में सर्किट में खराबी आ गई।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी और मनु भाकर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सबसे बड़ी पदक की उम्मीद माने जा रहे निशानेबाजों का लगातार दूसरे दिन खराब प्रदर्शन जारी रहा। मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। स्टार शूटर मनु भाकर से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वह वहां तक नहीं पहुंच पाईं। इस अहम मुकाबले में मनु की पिस्टल ने भी साथ नहीं दिया। दूसरी सीरीज के बीच में मनु की पिस्टल के इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर में सर्किट में खराबी आ गई। 

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में भारत की स्टार शूटर मनु भाकर का पदक जीतने का सपना टूट गया। उन्हें महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मनु भाकर 575/600 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहीं। फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप 8 में आना था।

मनु भाकर ने पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लिया था। इस अहम मुकाबले में मनु की पिस्टल ने भी उनका साथ नहीं दिया। दूसरी सीरीज के बीच में मनु की पिस्टल के इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर में सर्किट की खराबी थी। 19 वर्षीय को तब कोच और जूरी के एक सदस्य के साथ टेस्ट टेंट में जाना पड़ा, जहां इसे बदला गया। ये पूरी प्रक्रिया मनु भाकर को महंगी पड़ी और उन्हें 575 अंकों के साथ ही संतुष्ट होना पड़ा। हालांकि, मनु ने 5वीं सीरीज में वापसी की थी। उन्होंने इस सीरीज में 98 रन बटोरे थे। मनु के लिए यह एक कठिन दिन था क्योंकि उन्हें तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा और तीसरी सीरीज में वह 5 मिनट तक शूटिंग नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


यशस्विनी सिंह देसवाल को भी हार का सामना करना पड़ा। देसवाल 574 स्कोर करके 13वें स्थान पर रहीं। शीर्ष पर चीन की जियान रानशिंग रहीं। उन्होंने 587 अंक हासिल किए। वहीं, यूनान की अन्ना कोराक्की दूसरे और रूसी ओलंपिक समिति की बी वितालिना तीसरे स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें