टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए 13वां दिन शानदार तो नहीं पर अच्छा रहा। शानदार इसलिए नहीं क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने से चूक गई। उसे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। उधर, लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा भार वर्ग) को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अच्छा इस लिहाज से रहा कि पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के नूरीस्लाम सानायेव को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
वहीं भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी फाइनल में प्रवेश किया। अब भारत के लिए 14वां दिन बेहद खास होने वाला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए मैच खेलने उतरेगी। वहीं, रवि दहिया गोल्ड के लिए लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, दीपक पूनिया के कांस्य पदक मैच पर भी देश की निगाहें टिकीं रहेंगी जबकि अंशु मलिक, विनेश फोगाट भी कुश्ती के मैदान में उतरेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम और शेड्यूल।