फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2021: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, टोक्यो में नहीं मिलेगी विदेशी दर्शकों को एंट्री

Tue, 09 Mar 2021 06:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों ने टोक्यो ओलंपिक को लेकर आयोजकों की चिंताए बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि जापानी सरकार ने इसी साल होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में विदेशी दर्शकों की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला किया। 

विज्ञापन


जापान की शीर्ष समाचार एजेंसी क्योडो की खबर के मुताबिक, जापान के लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए जापान की सरकार ने विदेशी दर्शकों को देश में एंट्री नहीं देने का फैसला किया है। एजेंसी ने सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया है कि दुनियाभर में सामने आ रहे नए स्ट्रेन और संक्रमण की बढ़ती संख्या की वजह से देशवासी चिंतित हैं और ऐसे में सरकार के लिए विदेशी दर्शकों का स्वागत करना मुश्किल होगा। 

यही नहीं टॉर्च रिले के उद्घाटन में भी किसी दर्शक को एंट्री नहीं दी जाएगी।

दरअसल, जापान की जनता लगातार ओलंपिक के आयोजन का विरोध कर रही है और उन्होंने विदेशियों से कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका जताई है। इसके अलावा खेल की लागत बढ़ने का भी विरोध हो रहा है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होगा। इन खेलों में 11000 ओलंपिक खिलाड़ी, 4000 पैरालम्पिक खिलाड़ी, हजारों कोच, जज, प्रायोजक, मीडिया और वीआईपी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें