फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: सौरभ-मनु समेत इन भारतीय जोड़ियों का टोक्यो में दिखेगा दम

Thu, 22 Jul 2021 08:25 AM IST
ओम. प्रकाश हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में शूटिंग, तीरंदाजी और टेबल टेनिस में भारतीय जोड़ियां से पदक की उम्मीद है। खेलों के महाकुंभ में भारत की तरफ से चार जोड़ियां मैदान पर उतरेंगी। टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होगी। 
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : twitter@Tokyo2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद की ओर से ओलंपिक में लिंग समानता और महिलाओं को तवज्जो देने के लिए रखी गई मिश्रित स्पर्धाओं ने भारत की पदक दावेदारी को मजबूत किया है। क् छाने को तैयार हैं। शूटिंग में चार भारतीय मिश्रित जोड़ियां उतर रही हैं। 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया के नंबद दो दिव्यांश पंवार, नंबर एक इलावेनिल वालरिवान के अलावा दीपक कुमार अंजुम मौदिग्ल की जोड़ी है तो 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व कप में पांच स्वर्ण जीतने वाली सौरभ चौधरी, मनु भाकर के साथ अभिषेक वर्मा और यशस्वनी देशवाल हैं। टेबल टेनिस में शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी पहली बार पदक के लिए दावा ठोक रही है। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी की जोड़ी पति अतानु दास के साथ बन सकती है।

विज्ञापन

दिव्यांश-इला करते हैं बात तो मनु-सौरभ रहते हैं चुप 

दिव्यांश और इलावेनिल पहली बार फरवरी में दिल्ली विश्व कप में उतारे गए थे। इससे पहले दिव्यांश और अंजुम साथ में दो विश्व कप में स्वर्ण जीत चुके थे। दिव्यांश और इला आपस में खूब बात करते हैं। एक दूसरे को चुटकुले भी सुनाते हैं। इसके ठीक उलट सौरभ और मनु सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देते हैं। दोनों के बीच बातचीत ना के बराबर होती है। बस दोनों की आपसी समझ अच्छी है। दरअसल सौरभ बात करना पसंद नहीं करते हैं। मनु भी सौरभ की इस आदत का सम्मान करती हैं। शूटिंग में चौथी जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल में दीपक और अंजुम की है पर यह दोनों फॉर्म में नहीं हैं। इसके चलते 50 मीटर थ्री पोजीशन में खेलने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह को प्रैक्टिस करने के लिए कहा गया है। वह क्रोएशिया प्रवास के दौरान से ही 50 मीटर के साथ 10 मीटर की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

दीपिका संग जोड़ी के लिए अतानु को आना होगा अव्वल 

अतानु और दीपिका की जोड़ी का आपसी तालमेल शानदार है। आखिर दोनों पति-पत्नी जो हैं, लेकिन अतानु को दीपिका के साथ जोड़ी बनाने के लिए रैंकिंग राउंड में दो अन्य भारतीय तीरंदाजों तरुणदीप रॉय और प्रवीण जाधव से ऊपर रहना होगा। तीरंदाजी संघ ने साफ किया है कि जो भी रैंकिंग राउंड में टॉप पर रहेगा उसी की दीपिका के साथ जोड़ी बनेगी।
विज्ञापन

शरत-मनिका को पदक के लिए चाहिए तीन जीत 

कमल और मनिका की जोड़ी पर सभी की निगाहें हैं। हालांकि दोनों आपस में कम खेले हैं, लेकिन अनुभव काफी है। दोनों की खूबी यह है कि आपस में खेलते वक्त एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं। दोनों को पदक के लिए तीन जीत की दरकार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें