अमेरिका की फुटबॉल टीम में पहली बार दो बहनें
अमेरिका की फुटबॉल टीम में पहली बार दो बहनें क्रिस्टी और सैम मेविस तो गोल्फ में नेली और जेसिका कोर्डा दावा पेश करेंगी। वहीं वाटर पोलो टीम में माकेंजी और आरिया फिशर रियो ओलंपिक में जीते अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेंगी। तलवारबाज केली और कर्टनी हर्ले दूसरी बार एक-साथ खेलेंगी। बहनों की यह जोड़ी 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी है। एरिक और काविका शौजी की भाइयों की जोड़ी लगातार दूसरी बार अमेरिका की बास्केबॉल टीम में खेलेंगे। रियो में अमेरिकी टीम ने कांसा जीता था। निशानेबाजी की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में हेनरी और जैक्सन लीवरेट भाई एक-साथ निशाना साधेंगे।
फिर आमने-सामने होंगी पोर्टर और सिंडी
ब्रिटेन की टिफनी पोर्टर और सिंडी सेंबर बहनें बाधा दौड़ में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। रियो में भी सेंबर चौथे तो पोर्टर सातवें स्थान पर रही थी। विलियम्स बहनें जोडी और हन्ना रिले में साथ दौड़ेंगी। जोडी 400 मीटर में भी भाग लेंगी। मथिल्डा और चार्लोटे बहनें रोइंग टीम में दम दिखाएंगी। लिचफील्ड बंधु मैक्स और जो पानी से सोना निकालने उतरेंगे।
हॉकी में भाई-बहन
ब्रिटेन की हॉकी टीमों में हैरी और हन्ना मार्टिन की भाई-बहन की जोड़ी खेलेगी। हैरी के यह तीसरे ओलंपिक होंगे जबकि हन्ना पहली बार चुनौती पेश करेंगी। बहन एमिली और भाई टॉम फोर्ड रोइंग में किस्मत आजमाएंगे।