फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: रेसलर रवि कुमार सेमीफाइनल में पहुंचे, क्वार्टर फाइनल में वैंगेलोव को 14-4 से दी शिकस्त

Wed, 04 Aug 2021 10:49 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया पुरुषों की 57 किग्रा भार वर्ग में सेमीफाइनल में पहंच गए। क्वार्टर फाइनल मेंं उन्होंने बुल्गारिया के जॉर्डी वैंगेलोव को 14-4 से हराया। उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद देश को उनसे पदक जीतने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
रेसलर रवि कुमार दहिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया पुरुषों के फ्री स्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। रवि ने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के जॉर्डी वैंगेलोव को 14-4 से शिकस्त दी। उनकी इस जीत ने रेसलिंग में पदक की उम्मीद जगा दी है। इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया के पहलवान ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो को 13-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कजाकिस्तान के पहलवान सनायेव नुरिस्लाम से होगा। 
विज्ञापन


एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता रवि कुमार ने प्री क्वार्टर फाइनल में पुरुषों की 57 किग्रा भार वर्ग में कोलंबिया को ऑस्कर टिगरेरोस को तकनीकी आधार पर मात दी। जिसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल का रास्ता तय किया।  रवि कुमार ने इस दौरान धीमी शुरुआत की लेकिन पहले राउंड की समाप्ति के बाद वह 3-2 से लीड लेने में सफल रहे। इसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने टिगरेरोस को कड़ी टक्कर दी। इस दौरान उन्होंने आठ अंक हासिल किए। 

इसके बाद पहलवान रवि कुमार ने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के जॉर्डी वैंगेलोव को 14-4 से शिकस्त दी। उनकी इस जीत के बाद उनसे पदक जीतने की उम्मीद है। आज ही दोपहर बाद रवि कुमार सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगे। 
विज्ञापन


यदि रवि कुमार फाइनल में पहुंचते हैं तो वह पदक जीतेंगे। यदि वह सेमीफाइनल हार जाते हैं तो उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका होगा। इस दौरान उनका रेपचेज मुकाबला होगा। रवि का सेमीफाइनल में मुकाबला कजाकिस्तान के सनायेव नुरिस्लाम से होगा। 
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें