फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: नीरज चोपड़ा ने जेवेलिन थ्रो के पहले प्रयास में किया कमाल, फाइनल में पहुंच मेडल की जगाई आस

Wed, 04 Aug 2021 07:55 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने अपने पहले प्रयास में कमाल का थ्रो करते हुए 86.65 मीटर दूर भाला फेंका। 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में पहले ही प्रयास में कमाल का थ्रो करते हुए 86.65 मीटर दूर भाला फेंका। इसके साथ वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। फाइनल में सीधे प्रवेश करने के लिए 83.50 मीटर का थ्रो होना जरूरी है। नीरज अब 7 अगस्त को फाइनल मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे। 
विज्ञापन


ओलंपिक के इतिहास में भारत की तरफ से अब तक कोई भी एथलीट ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में पदक नहीं जीत पाया। जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस सूखे को खत्म कर सकते हैं। कुल मिलाकर जिस तरह से उन्होंने आज अपने पहले प्रयास में प्रदर्शन किया उसे देख उनसे पदक की उम्मीद है। 


टोक्यो ओलंपिक में पदार्पण करने वाले नीरज चोपड़ा ने 86.65 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। नीरज ने यह करिश्मा अपने पहले ही प्रयास में कर दिखाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि वह भारत को पदक अवश्य दिलाएंगे। 
विज्ञापन


नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक के लिए बेहतर तैयारी नहीं कर सके। उनकी तैयारियों में कोविड-19 महामारी और चोट आड़े आई। इसके बावजूद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें