फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: नीरज चोपड़ा से होगी गोल्ड की उम्मीद, अदिति-बजरंग पर भी पदक के लिए रहेंगी निगाहें

Sat, 07 Aug 2021 07:02 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है जोकि भारत के एथलीटों के लिए आखिरी दिन है। आज भारत की तरफ से भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, गोल्फर अदिति अशोक पदक जीतने के लिए अपनी  किस्मत आजमाएंगे। जबकि कुश्ती में बजरंग पुनिया से कांस्य पदक जीतने की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा आज स्वर्ण पदक जीत सकते हैं। वह पुरुष जेवेलिन थ्रो के फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। गोल्फ में भी भारत इतिहास रच सकता है। गोल्फर अदिति अशोक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं मौजूदा समय में वह दूसरे स्थान पर हैं। जबकि बजरंग पूनिया कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में भारतीय अभियान को समाप्त करना चाहेंगे। इससे पहले बीता 15वां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में ब्रिटेन ने 4-3 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर फिसलीं अदिति

भारत की गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन अब तीसरे स्थान पर फिसल गई हैं। फिरभी वह पदक की रेस में बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें