फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक की उम्मीद टूटी: सुपरमॉम मैरीकॉम टोक्यो ओलंपिक से बाहर, कड़े मुकाबले में कोलंबियाई मुक्केबाज से हारीं

Thu, 29 Jul 2021 04:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

महिला फ्लायवेट (48-51 किग्रा) स्पर्धा में मैरीकॉम को कोलंबियाई मुक्केबाज और 2016 रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट इन्ग्रित वेलेंशिया ने 3-2 से हराया
विज्ञापन
मैराकॉम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को प्री क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। महिला फ्लायवेट (48-51 किग्रा) स्पर्धा में उन्हें कोलंबियाई मुक्केबाज और 2016 रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट इन्ग्रित वेलेंशिया ने 3-2 से हराया। 38 वर्षीय मैरीकॉम ने अंतिम 16 के मुकाबले में पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की और दूसरा सेट अपने नाम किया। लेकिन आखिरी सेट में एक बार फिर से इन्ग्रित उनपर भारी पड़ीं।

विज्ञापन

 


बता दें कि इससे पहले मैरीकॉम ने पहले दौर में डोमिनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को 4-1 से शिकस्त दी थी। ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता मेरीकॉम ने अपने से 15 साल छोटी और पैन अमेरिकी खेलों की ब्रॉन्ज मेडल विजेता को हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में एंट्री ली थी। 



विज्ञापन

जीत का जश्न मना चुकी थीं मैरीकॉम, जज के फैसले ने तोड़ा सपना

मैच के बाद सुपरमॉम ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वो ओलंपिक से बाहर हो गई हैं तो वह काफी हैरान और परेशान थीं क्योंकि उन्हें दुर्भाग्यपूर्ण हार का सामना करना पड़ा। मैच के दो घंटे बाद मीडिया से बातचीत में मैरीकॉम ने कहा, 'मुझे लगा कि मैं जीत गई हूं, लेकिन कुछ समय बाद मैंने किरेन रिजिजू का ट्वीट देखा, मैं उस समय यह जानकर हैरान और परेशान थी कि मैं मैच हार गई हूं।'

बता दें कि मैरीकॉम के हारने के बाद पूर्व खेल मंत्री व मौजूदा कानून मंत्री रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, 'आप टोक्यो ओलंपिक में महज एक अंक से हारीं लेकिन मेरे लिए आप हमेशा एक चैंपियन हो। आपने वो हासिल किया है, जो दुनिया में कोई महिला मुक्केबाज हासिल नहीं कर सकी है। आप महान हो। भारत को आप पर गर्व है। मुक्केबाजी और ओलंपिक को आपकी कमी खलेगी। उन्होंने सभी भारतीयों के लिए कहा, मैरीकॉम साफ तौर पर विजेता थीं लेकिन जजों की अपनी गणना होती है।'
 

अभी खेल से संन्यास लेने की कोई इच्छा नहीं - सुपरमॉम
जब रैफरी ने मुकाबले के अंत में वालेंसिया का हाथ ऊपर उठाया तो मैरीकॉम की आंखों में आंसू थे और चेहरे पर मुस्कान थी। इस निराशा के बावजूद मैरीकॉम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी अभी खेल से संन्यास लेने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं अब भी लड़ सकती हूं, मैं अब भी काफी ताकतवर हूं। अगर आप में जज्बा है तो आप लड़ सकते हो, निश्चित रूप से अनुशासन के साथ ट्रेनिंग भी बहुत महत्वपूर्ण है। मैं 20 साल से मुक्केबाजी कर रही हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें