टोक्यो ओलंपिक में तीसरे दिन आज एक बार फिर निगाहें निशानेबाजों पर होंगी। आज महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल के मुकाबले हैं। इसके अलावा आज बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और बॉक्सर मैरीकॉम के भी मुकाबले होने हैं।