फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: देश की झोली में अब तक दो मेडल, जानें पदक तालिका में किस स्थान पर है भारत

Tue, 03 Aug 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में 11 दिन बीतने के बाद भारत की झोली में केवल दो पदक आए हैं। भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने खेलों के दूसरे दिन ही भारत को पहला पदक दिलाया था। वहीं दूसरा पदक भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भारत की झोली में डाला था। हालांकि 'खेलों के महाकुंभ' में अभी भी कई इवेंट्स ऐसे हैं, जिसमें देश को कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि 11 दिन बाद भारत पदक तालिका में किस स्थान पर है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

पदक तालिका में कितने नंबर पर भारत

टोक्यो ओलंपिक के पदक तालिका में भारत 62वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, चीन 62 (29 गोल्ड, 17 रजत और 16 कांस्य) पदकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर अमेरिका है। इस देश के नाम 64 (22 गोल्ड, 25 रजत और 17 कांस्य) पदक दर्ज हैं जबकि तीसरे स्थान पर मेजबान जापान है। जापान के नाम 33 पदक दर्ज हैं, जिसमें 17 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, चौथे स्थान पर 33 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया (14 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 कांस्य) है। बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें