फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: खेल गांव में स्पर्धा से पांच दिन पहले मिलेगा प्रवेश, 48 घंटे में होगा छोड़ना

Fri, 16 Apr 2021 02:47 PM IST
अंशुल तलमले अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक खेल गांव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ओलंपिक खेल गांव में प्रवेश के नए नियमों ने भारतीय दल की टोक्यो में तैयारियों की रूपरेखा बदलने के साथ यात्रा खर्च भी बढ़ा दिया है। नए नियमों के तहत अब खेल गांव में किसी भी खिलाड़ी को उसके कंपटीशन से पांच दिन पहले प्रवेश मिलेगा जबकि उसे कंपटीशन खत्म होने के 48 घंटे बाद खेल गांव को छोडना होगा। भारतीय ओलंपिक संघ ने सभी राष्ट्रीय खेल संघों से टोक्यो जाने वाले अपने खिलाडिय़ों का यात्रा कार्यक्रम इसी अनुसार तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन


आयोजन स्थल पर नहीं मिलेगा प्रैक्टिस का मौका
पहले के ओलंपिक में खिलाड़ी 10 से 15 दिन पहले खेल गांव में प्रवेश कर जाते थे। इस दौरान खिलाड़ी आराम से आयोजन स्थल पर जाकर तैयारियां कर सकते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। यही नहीं नए नियम से कंपटीशन खत्म होने के बाद खिलाडिय़ों और ऑफिशियल्स के सैर सपाटे पर भी रोक लगने जा रही है। पहले ओलंपिक खेल चुके टोक्यो जा रहे एक शूटर का कहना है कि यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा। विलेज में पांच दिन पहले प्रवेश का मतलब यह होगा कि उन्हें टोक्यो की रेंज में एक आधिकारिक प्रैक्टिस और कंपटीशन से पहले की प्रैक्टिस मिलेगी और सीधे कंपटीशन में उतरना पड़ेगा। यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

एक साथ टोक्यो नहीं जा पाएंगे खिलाड़ी
नए नियमों से टोक्यो की यात्रा और होटल का खर्च भी बढने वाला है। पहले एक साथ कई खिलाड़ियों को ओलंपिक में भेज दिया जाता था और एक साथ ही वापस भारत भेजा जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने जा रहा है। इस बार आईओए को खिलाड़ियों को खेल गांव में प्रवेश कराने से पहले किसी होटल में रुकाना होगा या फिर उनको एक साथ नहीं लाकर अलग-अलग भारत से लाना होगा। दोनों ही स्थितियों अतिरिक्त खर्च बढने वाला है। आईओए साई और खेल संघों के साथ मिलकर इस पर चर्चा कर रही है। कई खेल संघ टोक्यो में ही रुककर तैयारियों की योजना बना रहे हैं। आईओए ने खेल संघों से इन तैयारी शिविरों की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें