फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समुद्र में गोता लगाने के बाद अब नीरज चोपड़ा का एक और कमाल, दुबई में हवाई जहाज से लगाई छलांग

Sat, 09 Oct 2021 09:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा एक के बाद एक कमाल कर रहे हैं। भाला फेंक में ओलंपिक गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज ने इस बार दुबई में स्काईडाइविंग की है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा ने दुबई में की स्काइडाइविंग - फोटो : screengrab from instagram@neeraj_chopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा एक के बाद एक कमाल कर रहे हैं। भाला फेंक में ओलंपिक गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज ने इस बार दुबई में स्काईडाइविंग की है। भारतीय स्टार खिलाड़ी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह हवाई जहाज से छलांग लगाते नजर आए। 

विज्ञापन


नीरज ने वीडियो में कहा, 'एक अद्भुत अनुभव होगा, हमेशा वीडियो देखता रहता था तो इस बार सोचा कि खुद भी करें।' नीरज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'प्लेन से कूदने में पहले वक्त लगा, लेकिन उसके बाद मुझे बहुत मज़ा आया।'



टोक्यो में इतिहास रचने के बाद नीरज रोजाना अपने सपने पूरे कर रहे हैं और अलग-अलग जाकर मजे कर रहे हैं। इससे पहले वे मालदीव में थे जहां उन्होंने स्कूबा डाइव की थी और इस दौरान पानी के नीचे भाला फेंकने की नकल की थी। उस समय उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'आसमान पर, जमीन पर या पानी के भीतर मैं हमेशा भाला फेंकने के बारे में सोचता हूं। उन्होंने आगे लिखा ट्रेनिंग शुरू हो गई है।' 
विज्ञापन




नीरज ने कुछ महीने पहले टोक्यो ओलंपिक में देश का मान बढ़ाया था। उन्होंने भाला फेंक में भारत को पहला ओलंपिक गोल्ड दिलाया था। वह एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें