फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो में बन रहा है लकड़ी का प्लाजा, ओलंपिक खिलाड़ियों का होगा यहीं पर स्वागत

Thu, 30 Jan 2020 02:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो में बन रहा है लकड़ी का प्लाजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टोक्यो में इस साल 24 जुलाई से ओलंपिक खेला जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ओलंपिक में भाग लेने के लिए दुनिया भर के खिलाड़ी यहां पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए टोक्यो में लकड़ी का विलेज प्लाजा बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


यहां एथलीटों के लिए कैफे, एटीम, बैंक और मेडिकल समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। ओलंपिक के कवरेज के लिए दुनिया भर से टोक्यो पहुंचने वाले मीडिया के लिए भी इसी विलेज में सभी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बुधवार को इस प्लाजा विलेज का अनावरण किया गया।

इसका काम 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसमें इस्तेमाल की गईं लकड़ियां जापान के 63 नगर पालिका द्वारा दान की गई हैं। इसका ढांचा जापाना की इमारतों की तरह ही है। दावा है कि अप्रैल तक यह प्लाजा पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और ओलंपिक शुरू होने से दस दिन पहले इसे खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

रिसाइकिल होंगी लकड़ियां

ओलंपिक के बाद टोक्यो में पैरालंपिक गेम्स भी होंगे। प्लाजा में पैरालंपिक के खिलाड़ियों के लिए भी सभी सुविधाएं होंगी। योजना के अनुसार ओलंपिक के बाद प्लाजा में लगी लकड़ियां सभी नगर पालिका को वापस दे दी जाएंगी। इसके बाद इनका इस्तेमाल रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुओं को बानाने के लिए किया जाएगा। हर लकड़ी पर दान देने वाली नगर पालिका का नाम लिखा है।
विज्ञापन

प्लाजा की खास बातें

  • 5300 वर्ग मीटर में बन रहा है विलेज प्लाजा।
  • 156 करोड़ रुपये की लागत आ रही है इसके निर्माण में।
  • 40 हजार लकड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है।
  • 63 नगर पालिका ने दान की लकड़ियां।
  • 24 जुलाई से 9 अगस्त तक खेले जाएंगे ओलंपिक गेम्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें