क्रिकेटर रोहित शर्मा और इशांत शर्मा आईपीएल के लिए यूएई में होने के चलते समारोह में शिरकत नहीं कर रहे हैं। जो भी कैंपर समारोह में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें वापस कैंप में शामिल होने के लिए फिर से 14 दिनों के एकांतवास में जाना होगा।
लोवलीना को फिर से जाना होगा एकांतवास में: समारोह में भाग लेने के लिए सबसेे ज्यादा परेशानी बॉक्सर लोवलीना को उठानी पड़ेगी। वह एक सप्ताह पूर्व ही एनआईएस पटियाला में कैंप में शामिल होने के लिए आई है, जिसके चलते वह एकांतवास में हैं,लेकिन अब समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें पटियाला से चंडीगढ़ जाना होगा। चंडीगढ़ से वापस आते ही उन्हें फिर से 14 दिनों का एकांतवास भुगतना होगा। इसी तरह बॉक्सर मनीष कौशिक एएसआई पुणे से चंडीगढ़ आएंगे, उन्हें भी पटियाला कैंप में शामिल होने के लिए एकांतवास में जाना होगा।