फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open: पीवी सिंधू के सेमीफाइनल ओलंपिक चैंपियन चेन से हारीं, अब इंडोनेशिया मास्टर्स में लेंगी हिस्सा

Sat, 21 May 2022 09:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

छठी वरीयता प्राप्त सिंधू का इस मैच से पहले चेन के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 6-4 था लेकिन वह चीन की इस खिलाड़ी के खिलाफ वैसा दमदार प्रदर्शन नहीं कर सकीं। वहीं चेन ने आक्रामक बैडमिंटन खेलकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : Twitter/@BAI_Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू शनिवार को थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन चेन यु फेई से सीधे गेम में पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। बैंकॉक में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू तीसरी वरीयता प्राप्त चेन से 43 मिनट में 17-21 16-21 से हार गई जिससे उनका सुपर 500 टूर्नामेंट में शानदार सफर खत्म हो गया।
विज्ञापन


छठी वरीयता प्राप्त सिंधू का इस मैच से पहले चेन के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 6-4 था लेकिन वह चीन की इस खिलाड़ी के खिलाफ वैसा दमदार प्रदर्शन नहीं कर सकीं। वहीं चेन ने आक्रामक बैडमिंटन खेलकर जीत हासिल की। हैदराबाद की 26 वर्षीय खिलाड़ी को पिछली बार चेन से 2019 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में हार मिली थी। सिंधू पहले गेम में 3-3 की बराबरी के बाद ब्रेक तक 7-11 से पिछड़ रही थीं। चेन ने रैलियों से दबदबा बनाना जारी रखा और पांच गेम प्वाइंट बरकरार रखे। 

सिंधू ने दो गेम प्वाइंट बचाए लेकिन चीनी प्रतिद्वंद्वी ने पहला गेम आसानी से जीत लिया। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने दूसरे गम में बेहतर खेल दिखाते हुए 6-3 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक दो अंक की बढ़त बनाए रखीं लेकिन दुनिया की चौथे नंबर की चीन की खिलाड़ी ने जल्द ही गेम पर कब्जा करना शुरू किया और 15-12 से आगे हो गईं। इसके बाद सिंधू लय नहीं पलट सकीं और चेन ने चार मैच प्वाइंट हासिल कर जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


इस सत्र में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब जीतने वाली सिंधू अब सात से 12 जून तक जकार्ता में होने वाले इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें