अमेरिका में एक रेस के दौरान दिलचस्प और मजेदार वाकया देखने को मिला। मेंस कैटेगरी की बाधा दौड़ में 20 वर्षीय धावक इनफाइनाइट टकर ने जिस अनोखे अंदाज में रेस जीती उसकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है।
साउथ ईस्टर्न कांफ्रेंस नेशनल चैम्पियनशिप के दौरान टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी के टकर ने फिनिश लाइन के पहले डाइव लगाकर यह कारनामा किया। नियमानुसार के अनुसार जिस खिलाड़ी का शरीर का अगला हिस्सा फिनिश लाइन को पहले टच करता है, वही चैम्पियन बनता है।
टकर ने 49.38 सेकंड में रेस पूरी कर गोल्ड जीता। रॉबर्ट ग्रांट 49.47 सेकंड के साथ दूसरे नंबर पर रहे। टकर ने कहा कि 10वें हर्डल्स को पार करने के बाद मेरी आंखें बंद हो गई थीं। जब मैंने आंखें खोली तो मैं फिनिश लाइन के पास था। इसलिए मैं कूद गया।