फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मैच बाद तेलुगु टाइटन्स ने चखा जीत का स्वाद, यू मुंबा को दी मात

Sun, 20 Aug 2017 12:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
तेलुगु टाइटन्स बनाम यू मुंबा - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन
राहुल चौधरी के नेृतृत्व वाली तेलुगु टाइटन्स का पिछले आठ मैचों से चल रहा जीत का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया।  लखनऊ लेग के पहले मैच में टाइटन्स ने यू मुंबा को 37-32 से मात दी। लखनऊ के बाबू बनारसी दार इंडोर स्टेडियम में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में कप्तान राहुल चौधरी ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। राहुल ने अपनी टीम के लिए 13 रेड प्वाइंट जुटाए। 
विज्ञापन


मैच में दोनों टीमें अटैक के मामले में बराबरी पर रहीं। लेकिन टाइटन्स ने डिफेंस में बाजी मारते हुए मैच अपने नाम कर लिया। तेलगु टाइटन्स ने रेड में 18, टैकल में 14, ऑल आउट से 4 और अतिरिक्त के रूप में एक अंक हासिल किया। वहीं यू मुंबा रेड में 18, टैकल में 9, ऑल आउट से 2 और अतिरिक्त के रूप में 3 अंक हासिल किए। 

टाइन्स के लिए जीत के हीरो कप्तान राहुल चौधरी रहे राहुल ने रेड में 13 प्वाइंट अर्जित किए। वहीं डिफेंस में सोमबीर ने शानदार खेल दिखाया और 8 अंक बटोरे। वहीं दूसरी तरह यू मुबा के कप्तान अनूप कुमार रेड में 7 अंक और सुरिंदर सिंह ने 4 टैकल प्वाइंट अर्जित किए। 
विज्ञापन


टाइटन्स इस बार मैच में शुरुआत से पकड़ बनाए रखी। पहले हाफ के शुरुआती 10 मिनट में ही 12-7 की बढ़त हासिल की और पहले हाफ के अंत में इस बढ़त को 19-15 से बरकरार रखा। दूसरे हाफ में मैच में वापसी करने की फिराक में उतरी अनूप कुमार की टीम संघर्ष करती दिखाई दी। दूसरे हाफ के पहले सात मिनट में हैदराबाद ने 26-17 के साथ 9 अंकों की बढ़त बना ली। लेकिन अगले पांच मिनट में मुंबा ने शानदार खेल दिखाया और मैच के सात मिनट शेष रहते 27-27 की बराबरी कर ली। लेकिन मैच का मोमेंटम आज हैदराबाद के साथ था। टाइटन्स ने थोड़ा जोर लगाया और मैच आखिर में उनके पाले में झुक गया और उन्होंने 37-32 से मैच अपने नाम कर लिया। 

ये जीत टाइटन्स के लिए बेहद जरूरी था। पिछले आठ मैचों में उन्होंने 1 ड्रॉ खेला जबकि 7 मैचों में उन्हें हार मिली थी। ऐसे में ये जीत निश्चित रूप से टीम में उत्साह भरेगी। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें