फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजिंदर पाल सिंह तूर ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 0.18 मीटर से ओलंपिक क्वालीफाई करने से चूके

Sun, 13 Oct 2019 07:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेजिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, 24 वर्षीय गोला फेंक ऐथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शनिवार को रांची में चल रहे नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन को सुधारते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन


पुरुषों के गोला फेंक इवेंट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजिंदर सिंह तूर ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20.92 मीटर की दूरी के साथ अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधार कर लिया।

हालांकि वे ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए निर्धारित 21.10 मीटर के लक्ष्य से 0.18 मीटर की दूरी से चूंक गए। अगर तूर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लेते तो वे सीधे तौर पर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तूर ने 20.75 मीटर के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था जिसे उन्होंने खुद ही तोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें