फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह के खाने में ‘मिलावट’ करने वाले की हुई पहचान

Thu, 28 Jul 2016 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती महासंघ के अनुसार जिस लड़के ने भारतीय खेल प्राधिकरण में नरसिंह यादव के खाने में ‘मिलावट’ की थी, उसकी पहचान हो गई है। वह किशोर जूनियर रेसलर है। नरसिंह नाडा के डोप टेस्ट में फेल हो गए थे और उनका रियो ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूट गया है।
विज्ञापन


एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि सोनीपत कैंप के दौरान जिस लड़के ने नरसिंह यादव के खाने में मिलावट की थी, उसकी पहचान कर ली गई है। उस किशोर ने भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में यह ‘हरकत’ की।
विज्ञापन

आरोपी भी खेल चुका है भारत के लिए

नरसिंह यादव - फोटो : getty
74 किलोग्राम भारवर्ग में नरसिंह यादव ने रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। हाल ही में नरसिंह प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन में हुए डोप टेस्ट में फेल हो गए थे।

जिस किशोर की पहचान हुई है, वो एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान का भाई है, जो सुपर हेवीवेट कैटेगरी में खेलता है। इस शख्स पर नरसिंह के कमरे में घुसकर उनके सप्लिमेंट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। यह लड़का नाबालिग बताया जा रहा है।

आरोपी किशोर खुद 65 किलो भारवर्ग में जूनियर लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है। यह खिलाड़ी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में तैयारी करता है। यह साई के सोनी पर सेंटर में नेशनल कैंप्स के लिए जाता था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें