फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह और सुशील दोनों का पत्ता कटा, किसी और को मिला रियो का टिकट

Wed, 27 Jul 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशील और नरसिंह - फोटो : getty
विज्ञापन
नाडा के डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद नरसिंह यादव का ओलंपिक सपना टूट गया है। रियो से उनका पत्ता कटना लगभग तय है। नरसिंह को फिलहाल भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को भी संघ रियो नहीं भेज रहा।
विज्ञापन


अब खबर है कि नरसिंह की जगह रेसलर प्रवीण राणा को रियो में भेजा जाएगा। रियो ओलंपिक में 74 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल रेसलिंग में अब भारत का प्रतिनिधित्व प्रवीण राणा करेंगे। मंगलवार को युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भी इस बात पर ठप्पा लगा दिया।



नरसिंह यादव ने 2015 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। मगर प्रतिबंधित स्टेरॉयड लेने के लिए नरसिंह को आईओए ने सस्पेंड कर दिया था। रविवार को नरसिंह का ‘बी’ सैंपल भी फेल हो गया था। उन पर एनाबॉलिक स्टेरॉयड के सेवन का आरोप है।
विज्ञापन


एएनआई ने आज ट्विट करके बताया कि नरसिंह का ए सैंपल 25 जून को लिया गया था जबकि बी सैंपल 5 जुलाई को, और दोनों में ही वह डोप में फेल हो गए थे।
  Wrestler Narsingh Yadav failed the second dope test (B Sample), which was taken on July 5th. — ANI (@ANI_news) July 27, 2016


 

 
विज्ञापन

परवीन राणा - फोटो : Facebook
परिणामस्वरूप भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के सामने प्रवीण राणा को भेजने की इच्छा रखी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। नरसिंह ने राणा को ही हराकर ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की थी।

दूसरी ओर, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने एएनआई को बताया कि नरसिंह की जगह प्रवीण राणा का नाम भेजा गया था जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है।
  Praveen Rana's name has been sent and accepted too. :WFI Pres Brij Bhushan Sharan Singh #RioOlympics pic.twitter.com/2HHz3JsylF — ANI (@ANI_news) July 27, 2016

  Itni jaldi jaanch nahi poori hogi, pehle aarop tay honge. Mujhe lagta hai, abhi unka jaana mushkil hai: Vijay Goel pic.twitter.com/Ve7wK5vwVM — ANI (@ANI_news) July 27, 2016


इसके अलावा राणा पहले भी खबरों में थे, जब दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने इसी भारवर्ग के लिए दावा ठोंका था। सुशील ने ट्रायल करवा कर फैसला करने की मांग की थी, मगर सुप्रीम कोर्ट और संघ ने इस मांग को खारिज कर दिया।

अब नरसिंह भी 5 से 21 अगस्त तक होने वाले इस खेल के महाकुंभ में नहीं जाएंगे। हालांकि अभी भी कुछ संभावना है कि नरसिंह रियो जा सकते हैं। अगर वाडा अपने नियमों कुछ रियायत बरतता है और नरसिंह मामले में पूरी सुनवाई उनके पक्ष में जाती है, तो वह भारत के लिए मेडल जीतने के वास्ते मैट पर उतर सकते हैं।

इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि अगर नरसिंह के मामले में कोई नया घटनाक्रम नहीं होता है तो वह ओलंपिक में भाग नहीं ले सकेंगे। 
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में खेल मंत्री ने कहा, "नरसिंह के मामले में मैंने सोमवार को ही स्पष्टीकरण दे दिया है। अगर इस मामले में कोई नया घटनाक्रम नहीं होता है तो वह ओलंपिक गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।"

वहीं नरसिंह को अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी समर्थन मिला है। फडणवीस ने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को पत्र लिखकर नरसिंह यादव को इंसाफ दिलाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें