फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय घुड़सवारी टीम ने आईटीपीएफ विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

Thu, 18 Mar 2021 08:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय घुड़सवारी टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय टेंट पेगिंग घुड़सवारी टीम ने क्वालीफायर्स में अच्छा प्रदर्शन करके आईटीपीएफ (अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग महासंघ) विश्व कप में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने क्वालीफायर्स में आयोजित की गई सात प्रतियोगिताओं में छह स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


भारत ने कुल 515 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। पाकिस्तान 482.5 अंक लेकर दूसरे जबकि नेपाल 457.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बेलारूस 220.5 अंक और अमेरिका 183.5 अंक ही हासिल कर पाया। भारतीय टीम में दिनेश जी कार्लेकर, बी आर जेना, मोहित कुमार, संदीप कुमार और हरिकेश सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें