फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Steel Masters: 16 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने विदित को हराया, कार्लसन ड्रॉ के साथ शीर्ष पर काबिज

Thu, 27 Jan 2022 09:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में सभी को चौंकाते हुए शानदार जीत दर्ज की। 16 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने हमवतन विदित गुजराती को पटखनी दी। प्रज्ञानानंदा ने तीन मैच में हार के सिलसिले को तोड़कर अपने से ऊंची ईएलओ रेटिंग वाले गुजराती को 78 चालों में मात दी।
विज्ञापन
R Praggnanandhaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में सभी को चौंकाते हुए शानदार जीत दर्ज की। 16 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने हमवतन विदित गुजराती को पटखनी दी। प्रज्ञानानंदा ने तीन मैच में हार के सिलसिले को तोड़कर अपने से ऊंची ईएलओ रेटिंग वाले गुजराती को 78 चालों में मात दी।

विज्ञापन

गुजराती को हार के साथ बड़ा नुकसान हुआ है, वह अब नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आ गए और उनके 5.5 अंक हैं। वहीं प्रज्ञानानंदा 3.5 अंक लेकर 13वें स्थान पर आ गए हैं। शीर्ष पर काबिज बाकी खिलाड़ियों ने ड्रॉ खेले जिसके बाद मैग्नस कार्लसन सात अंक पहले स्थान पर बने हुए हैं। कार्लसन और सर्जेइ कर्जाकिन ने 16 चालों में ड्रॉ खेला। नीदरलैंड के अनीश गिरी और पोलैंड के जान क्रिस्टाफ डुडा की बाजी भी ड्रॉ रही। गिरी दूसरे स्थान पर हैं।

चैलेंजर्स वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने रूस की पोलिना शुवालोवा से ड्रॉ खेलकर दो अंक की बढत कायम रखी है और 8.5 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। थाइ दाइ वान एंगुयेन और योनास बुल ब्येरे दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें