फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा स्टील मास्टर्सः कारूआना से हारे विश्वनाथन आनंद, कार्लसन जीते

Tue, 21 Jan 2020 08:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
viswanathan anand
विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को सोमवार को टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में अमेरिका के फैबियानो कारूआना से जीत के करीब पहुंचने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन ने रूस के निकिता विटुईगोव को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। यह उनके लिए एकतरफा जीत रही। आनंद के लिए यह दिन काफी खराब रहा क्योंकि कारूआना के 37वीं चाल में गलती करने के बावजूद आनंद सही चाल नहीं चल सके और अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

अलीरेजा फिरौजा और कारूआना 5.5 अंक लेकर संयुक्त बढ़त बनाए हैं। ये दोनों अमेरिका के वेस्ले सो और नीदरलैंड के जोर्डन वान फूरेस्ट से आगे हैं। कार्लसन के 4.5 अंक हैं ओर वह पोलैंड के जान क्रिस्तोफ डुडा के साथ इन दोनों से पीछे हैं। 
विज्ञापन


आनंद टूर्नामेंट में दूसरी हार से 3.5 अंक लेकर दसवें स्थान पर खिसक गये हैं। चैलेंजर्स वर्ग में यूक्रेन के ग्रैंडमास्टर पावेल एलिजानोव एकल बढ़त बनाए हैं। उन्होंने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव से बाजी ड्रॉ कराई। 

भारतीयों में सूर्यशेखर गांगुली ने नीदरलैंड के इरविन लामी से ड्रॉ खेला लेकिन निहाल सरीन को स्पेन के डेविड एंटन गुजारो से हार मिली। गांगुली इसके बावजूद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं और एलिजानोव से आधा अंक पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें