फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: इन तीन बल्लेबाजों के अर्धशतकों से हिमाचल ने बनाए 496 रन

Mon, 20 Jan 2020 07:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मैच में मेजबान हिमाचल ने पहली पारी में 496 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बड़ौदा ने दो विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। हिमाचल की ओर से अंतिम विकेट के लिए वैभव अरोड़ा और अंकुश बैंस के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। सोमवार को 314 रन से आगे खेलने उतरी हिमाचल की टीम 496 रन पर ऑलआउट हुई।

विज्ञापन


पहले दिन नाबाद रहे अमित कुमार ने 55 रन और निखिल गांगटा ने 43 रन से आगे खेलना शुरू किया। गांगटा 66 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंकुश बैंस बल्लेबाजी करने आए। बैंस ने एक छोर से तेजी के साथ रन बनाना शुरू किए। अमित कुमार 80 रन बनाकर आउट हुए। बड़ौदा के गेंदबाज मेरोवाला, स्वप्लिन सिंह और ए सेठ ने तीन-तीन विकेट झटके।

पहली पारी खेलने उतरी बड़ौदा की टीम का शुरूआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज केदार देवधर चार रन के स्कोर पर ही वैभव अरोड़ा का शिकार बने। आदित्य भी 40 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद विष्णु सोलंकी और ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने बड़ौदा की पारी को संभाला। खेल खत्म होने तक विष्णु सोलंकी 85 और पठान 21 रन बनाकर नाबाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें