फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंटः आनंद ने की अच्छी शुरूआत, कार्लसन ने बढ़त बनाई

Sat, 23 Nov 2019 09:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Viswanathan Anand, Magnus Carlsen
विज्ञापन

भारतीय स्टार विश्वनाथन आनंद ने शुक्रवार को टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के पहले दिन चीन के डिंग लिरेन से ड्रॉ खेला और फिर अमेरिका के वेस्ले सो पर जीत हासिल की लेकिन वह तीसरी बाजी में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से हार गए। 

विज्ञापन


विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन दो जीत और एक बाजी ड्रा खेलने से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहे। उन्होंने दिन का समापन पांच अंक से किया। हर रैपिड गेम में जीत से दो दो अंक जबकि ड्रा से एक अंक मिलेंगे। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। आनंद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जिसमें उनके साथ हालैंड के अनीश गिरी, डिंग लिरेन और हमवतन विदित गुजराती और पी हरिकृष्णा शामिल हैं। 

हरिकृष्णा और गुजराती के प्रयास शानदार रहे जिन्होंने हार नहीं मानी और तीनों बाजियां ड्रा करायीं। अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन, वेस्ले सो और नेपोमनियाच्ची दो दो अंक से आठवें स्थान पर हैं। इस सुपर टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में अभी छह राउंड खेले जाने बाकी हैं। इसके बाद ब्लिट्ज टूर्नामेंट शुरू होगा जो 18 राउंड तक चलेगा। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि एक करोड़ रूपये से अधिक है। आनंद ने अच्छी शुरूआत की, पहले उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए डिंग लिरेन से अंक बांटे और फिर चिर प्रतिद्वंद्वी वेस्लो सो को पराजित करने में सफल रहे। लेकिन वह नेपोमनियाच्ची की चालों के सामने पस्त हो गए जिससे उनके कुल तीन अंक रहे। आनंद को लंदन में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिये क्वालीफाई करने के लिए यहां कम से कम छठे स्थान पर रहना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें