फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess Championship: तानिया सचदेव बोलीं- विश्व चेस चैंपियनशिप का मैच प्लेऑफ में पहुंचा तो लिरेन का पलड़ा भारी

Sat, 07 Dec 2024 04:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

तानिया ने कहा कि भारतीय ग्रैंडमास्टर और चीन के उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबला उम्मीदों के विपरीत रहा है।
विज्ञापन
तानिया सचदेव - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव का मानना है कि डी गुकेश के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप का मुकाबला अगर प्लेऑफ में खिंचता है तो ज्यादा अनुभवी के कारण गत चैम्पियन डिंग लिरेन का पलड़ा भारी होगा। शुरुआती नौ दौर के बाद दोनों खिलाड़ी एक समान 4.5 अंक के साथ बराबरी पर है। सचदेव को उम्मीद है कि 18 साल के गुकेश आगामी पांच बाजियों में अपने मौकों का भरपूर फायदा उठाने में सफल रहेंगे होंगे।
विज्ञापन


तानिया ने कहा, 'गुकेश के लिए निश्चित रूप से शुरुआत में संभावनाएं बहुत अधिक थीं। लेकिन जिस तरह से मैच का रुख बदल गया, मुझे लगता है कि अब थोड़े पिछड़ रहे हैं।' तानिया ने कहा, 'यह मुकाबला अगर टाई-ब्रेक, प्ले-ऑफ में जाता है तो स्पीड शतरंज में अपने अनुभव के कारण मुकाबले पर लिरेन के पास अधिक मौके होंगे।'

तानिया ने कहा कि भारतीय ग्रैंडमास्टर और चीन के उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबला उम्मीदों के विपरीत रहा है। उन्होंने कहा, 'विश्व चैम्पियनशिप मैच की शुरुआत में दुनिया भर के खिलाड़ियों और शतरंज प्रशंसकों के विचार काफी अलग थे। कई लोगों ने कहा था कि गुकेश पर जीत का दावेदार होगा क्योंकि वह शानदार लय में था। उसने अपने प्रदर्शन से अपने स्तर को काफी ऊंचा कर दिया था।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'डिंग बहुत ही चुनौतीपूर्ण और पेशेवर तौर पर बहुत मुश्किल समय का सामना कर विश्व चैम्पियनशिप में पहुंचे थे। क्लासिकल में बहुत चर्चा हो रही थी कि क्या यह मैच 14वीं बाजी तक भी पहुंचेगा?'

तानिया ने कहा कि लिरेन ने अब तक प्रतियोगिता में ‘असाधारण जज्बा’ दिखाया है। उन्होंने कहा, 'लिरेन ने कमाल का जज्बा और धैर्य दिखाया है। गुकेश के पास अब भी कई मौके हैं। इस मुकाबले में कई बार ऐसा हुआ जब गुकेश ने अपनी पकड़ मजबूत की लेकिन हर बार लिरेन ने अच्छी वापसी की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें