फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pickleball: हॉन्गकॉन्ग में विश्व पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन, छह पदक हासिल किए

Fri, 06 Dec 2024 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग

सार

हॉन्गकॉन्ग में 29 नवंबर से एक दिसंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में वंशिक कपाड़िया और वृशाली ठाकरे ने 19 प्लस ओपन मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
 
विज्ञापन
पिकलबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने विश्व पिकलबॉल चैंपियनशिप के हॉन्गकॉन्ग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल छह पदक हासिल किए।
विज्ञापन


हॉन्गकॉन्ग में 29 नवंबर से एक दिसंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में वंशिक कपाड़िया और वृशाली ठाकरे ने 19 प्लस ओपन मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

कुलदीप महाजन ने भी दक्षिण कोरिया की किम युंग ग्वोन के साथ मिलकर इसी वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

वंशिक (19 प्लस ओपन पुरुष एकल) तथा करीना आदित्य द्विपयानी और वृशाली ठाकरे (19 प्लस महिला युगल) ने भी दो रजत पदक जीते।

ईशा लखानी और रूस वान रीक तथा मयूर पाटिल और नीलसन चेन ने क्रमश: 19 प्लस ओपन महिला युगल और 19 प्लस ओपन मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें